BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी कार...कार चालक की तलाश जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 11, 2021

अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी कार...कार चालक की तलाश जारी



रेवांचल टाईम्स । तिलवारा के बरगी हिल्स के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। घटना कल रात की बताई जा रही है। आज शनिवार की सुबह घटनास्थल पर नाले में गिरी कार देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तिलवारा से बरगी हिल्स वाली रोड पर आईटी पार्क के पहले सड़क किनारे बने नाले में एक मारुति एक्सप्रेसो कार गिरी दिखी। नाले में कार देखकर सड़क पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार निकालने के प्रयास के साथ ही कार चालक की पतासाजी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे की है। कार कौन चला रहा था और उसमें कितने लोग सवार थे, इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

No comments:

Post a Comment